फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पशुपालकों को तय दर के हिसाब से नहीं मिल रहा दूध का मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चांगों में कटौती कर दिया जा रहा दाम, हो रहा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के दुर्गम क्षेत्र चांगों में पशुपालकों को सरकार की ओर से तय की गई दर के हिसाब से मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे चलते उन्हें हानि हो रही है। सरकार ने अप्रैल में दूध का मूल्य 51 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया है, लेकिन हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन दत्तनगर की ओर से वर्तमान में 39.25 रुपये ही दिए जा रहे हैं। चांगों में उपप्रधान धर्म देव नेगी, रिंचेन मिल्क फेडरेशन चांगों के प्रधान लॉबजंग दर्जे, महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा पूह मंडल अभिषेक नेगी, अंज्ञल राम नेगी, धर्म प्रकाश, रिंगझिन टाशी, छेरिंग, ज़ांगमो, केसंग, तेनजिन, डेकित, छोयिंग, कलजंग, नवांग और अन्य लोगों ने बताया कि रोजाना 500 से 600 लीटर दूध हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन दत्तनगर की ओर से लिया जाता है, लेकिन दूध की गुणवत्ता में कमी बता कर उन्हें सरकार की ओर से तय दर के अनुसार मूल्य नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूध को रिकांगपिओ और रिकांगपिओ से रामपुर ले जाया जाता है। इस बीच में गुणवत्ता कम होने के पीछे का कारण उन्हें पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी सरकार की ओर से 45 प्रति लीटर तय हुआ था, लेकिन फिर भी उन्हें 38-39 ही दिया जाता था। उन्होंने सरकार से मांग रखी है कि सरकार चांगों में गुणवत्ता जांच केंद्र खोले और सरकार की ओर से तय की मूल्य ही उन्हें मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें