फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में नाबालिग मंदबुद्धि लड़की के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
. आरोपी को घर पर मिस्त्री के काम के लिए बुलाया था
विज्ञापन

. पीड़िता की मां ने दर्ज कराई शिकायत, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
रोहड़ू के अंतर्गत एक नाबालिग मंदबुद्धि लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उन्होंने अपने मकान की मरम्मत के लिए मूल रूप से बिहार के रोहित नाम के एक मिस्त्री को बुलाया था। शनिवार को दोपहर के समय जब परिवार के सभी सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। तब आरोपी ने मौके का फायदा उठाया। उसने घर में अकेली मौजूद नाबालिग मंदबुद्धि लड़की के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें