फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण न करवाने पर बागवान पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। सेब सीजन के दौरान प्रवासी मजदूरों के पुलिस सत्यापन और पंजीकरण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने चिड़गांव क्षेत्र के एक बागवान के खिलाफ बाहरी मजदूरों का अनिवार्य पंजीकरण नहीं कराने पर मामला दर्ज किया है। रोहड़ू, चिड़गांव, जुब्बल, कोटखाई और आसपास के सेब उत्पादक क्षेत्रों में हर वर्ष हजारों प्रवासी मजदूर आते हैं। ये मजदूर नेपाल सहित विभिन्न राज्यों से सेब तुड़ान और पैकिंग के लिए पहुंचते हैं। पुलिस और प्रशासन ने सभी बागवानों एवं ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्हें अपने यहां कार्यरत प्रत्येक बाहरी मजदूर का स्थानीय पुलिस थाने में पंजीकरण एवं सत्यापन अनिवार्य रूप से कराना होगा। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में नावर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में नेपाल मूल के एक मजदूर का नाम सामने आया था। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया है। पूर्व में भी प्रवासी मजदूरों से जुड़ी कुछ आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं। इसी कारण सत्यापन अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है। रोहड़ू के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि मजदूरों का सत्यापन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसका उद्देश्य अपराधों की रोकथाम और क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने सभी बागवानों से अपील की है कि वे समय रहते अपने यहां कार्यरत बाहरी मजदूरों का पंजीकरण कराएं। नियमों की अनदेखी करने वाले बागवानों एवं नियोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें