फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के तरीके

विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में आयोजित सीसीपीसी कार्यशाला में मौजूद छात्र छात्राएं और शिक्षक। स्रोत : कॉलेज प्र
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने लगाई कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला लगाई। कार्यशाला का आयोजन सीसीपीसी की समन्वयक प्रो. अनीता राठौर ने किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के तरीके बताए। कार्यशाला में क्रिएटिव अकादमी शिमला के निदेशक निपुण बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एलाइड सर्विसेज, एसएससी, एनटी, बैंकिंग, पुलिस और पटवारी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के तरीके बताए। साथ ही पाठ्यक्रम की समझ, समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास के महत्व पर जानकारी दी। निपुण ने ऑनलाइन टेस्ट सीरीज की उपयोगिता के बारे में विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न के अनुरूप तैयारी करने की सलाह दी। विद्यार्थियों का एचएएस और बैंकिंग पर ऑनलाइन टेस्ट लिया। उन्होंने सभी के साथ टेस्ट के परिणाम भी साझा किए। उन्होंने बताया कि क्रिएटिव अकादमी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाने में पूरा सहयोग करवाएगा। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस पहल को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी बताते हुए सीसीपीसी और क्रिएटिव अकादमी शिमला का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और ज्ञानवर्धन के तहत कार्यशाला बहुत उपयोगी रही। कार्यशाला में प्रो. सतीश, प्रो. श्रद्धा शांडिल, प्रो. राजेंद्र प्रकाश, प्रो. रितिका, प्रो. प्रतिबिंब पांडे, प्रो. बसंत जुंटा और प्रो. बबीता ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें