देर रात को हुआ हादसा, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के खनेरी के पास नेशनल हाईवे-पांच से एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला। यह हादसा रविवार देर रात को हुआ। सोमवार सुबह लोगों ने कार को खाई में गिरा देखा। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद शव को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मृतक की पहचान राजेश(21) निवासी गांव गसो (तंगडू) रामपुर के रूप में हुई है। रात को घर नहीं लौटने पर परिजन भी राजेश की तलाश रात भर करते रहे। बताया जा रहा कि राजेश एक क्रशर में कार्यरत थे। हादसे के समय खनेरी से वापस झाकड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।