फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा के बॉबी कैंची में कार खाई में गिरी, पिता-पुत्री की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
. मंगलवार सुबह हुआ हादसा, हादसे के समय का कार को मोड़ रहे थे लोकेंद्र
विज्ञापन

. पत्नी और बेटा बाहर कर रहे थे कार को मोड़ने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
नेरवा तहसील की रुस्लाह पंचायत के गांव बॉबी के निकट बॉबी कैंची में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। कार के गहरी खाई में गिरने से दोनों की मौके पर ही जान चली गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। मृतकों की पहचान बॉबी गांव निवासी 43 वर्षीय लोकेंद्र धनाईक और उनकी 11 वर्षीय पुत्री टिया के रूप में हुई है। लोकेंद्र धनाईक नेरवा में अपनी दुकान चलाते थे। वह तीन दिन की छुट्टियां बिताने के बाद अपने परिवार समेत नेरवा लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे बॉबी कैंची के पास यह हादसा हुआ। लोकेंद्र अपनी कार को नेरवा की ओर मोड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी पुत्री टिया भी कार में बैठ गई। उनकी पत्नी शालू और बेटा सड़क के किनारे खड़े होकर कार के मुड़ने का इंतजार कर रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पिता-पुत्री को खाई से बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस बारे में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा सूरत राम ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। पिता और मासूम पुत्री की एक साथ हुई मौत से गांव बॉबी सहित पूरे इलाके में मातम पसरा है। इस दुखद घटना से परिवार और क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें