फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूर्वनी में सतलुज नदी के पास गिरी कार, आईटीबीपी के दो जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को रिकांगपिओ से खनेरी अस्पताल किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पोवारी-पूर्वनी संपर्क मार्ग पर पूर्वनी के पास बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे एक ऑल्टो कार सतलुज नदी के पास जा गिरी। हादसे में आईटीबीपी के दो जवान घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को घटनास्थल से निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को खनेरी अस्पताल रेफर किया है। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ, जब बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे ऑल्टो कार एचपी 25 ए 5183 पूर्वनी से रिकांगपिओ की तरफ जा रही थी। कार पूर्वनी संपर्क मार्ग पर पूर्वनी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 80 फीट नीचे सतलुज नदी के पास जा गिरी। हादसे में वाहन मालिक एवं चालक राजकुमार नेगी, 41 वर्ष, गांव कल्पा, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर और नवीन राज सिंह, 38 वर्ष, गांव शुदारंग, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर घायल हो गए। दोनों भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान (आईटीबीपी) हैं। सूचना मिलते ही पुलिस थाना रिकांगपिओ से मुख्य आरक्षी पंकज की अगुवाई में पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से घायलों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर पांच&पांच हजार रुपये की राशि दी गई है। डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने कहा कि कार हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें