फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छपोटी कैंची में कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपोटी कैंची के पास बुधवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू के छपोटी कैंची में बुधवार सुबह गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस हादसे का कारण चालक की लापरवाही मान रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक कार एचपी 10सी-2427 छपोटी से बारला की ओर जा रही थी। इसी बीच कार छपोटी कैंची में सड़क से खाई में गिर गई। कार में चार युवक सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को घटनास्थल से निकाला गया। हादसे में राेहड़ू के पांचटा के गांव अढ़ाल निवासी 18 वर्षीय कुनाल पुत्र रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय गांव बारला निवासी पीयूष पुत्र अच्छर सिंह, 18 वर्षीय गांव भलून निवासी राहुल पुत्र संजीव कुमार घायल हुए हैं। गाड़ी चालक गांव करालश निवासी अमन पुत्र प्रेमराज गाड़ी से बाहर छूट गया था, जिससे उसे चोटें नहीं आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल राेहड़ू में भर्ती करवाया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। डीएसपी राेहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें