फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटीघाट में खाई में गिरी कार, एक की मौत

विज्ञापन
कुमारसैन के कोटीघाट में खाई में गिरी कार। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाले कोटीघाट में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर कोटीघाट-मतियाना मुख्य मार्ग पर कार संख्या एचपी 95-1471 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें तीन लोग सवार थे। हादसे में शीला देवी पत्नी माना राम गांव डीम कोटिघाट कुमारसैन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दो अन्य लोगों नेक राम और कमलेश को मामूली चोटें आई हैं। इनको कुमारसैन अस्पताल ले जाया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ कुमारसैन जयदेव शर्मा ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें