फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांडाधार में खड्ड में गिरी कार, युवक की मौत, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को हुआ हादसा, ननखड़ी थाना पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में पांडाधार-ननखड़ी सड़क पर सोमवार देर शाम को एक कार सड़क से खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक किशोर घायल हुआ है। मृतक की पहचान शिमला जिले के तहसील ननखड़ी के अड्डू गांव निवासी 35 वर्षीय अभिनाश के रूप में हुई। घायल किशोर की पहचान ननखड़ी के ही अड्डू गांव निवासी 14 वर्षीय निशांत के रूप में हुई है। ननखड़ी थाना पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। ननखड़ी थाना में पांडाधार के विनोद कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार सोमवार शाम को करीब 7:30 बजे कार के गिरने की आवाज सुनाई दी। कार पांडाधार सड़क से पलटे खाते हुए खड्ड में जा पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार में दो लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और हादसे की सूचना पुलिस थाना ननखड़ी को दी। दोनों युवकों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे का उपचार चल रहा है। जांच में पता चला है कि वाहन में सवार दोनों लोग पांडाधार चौक से ननखड़ी की ओर जा रहे थे। पुलिस ने लापरवाही की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें