बार एसोसिएशन ठियोग ने रखा दौ मिनट का मौन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग स्थित न्यायालय के अधिवक्ता सुरेश हेटा की मंगलवार देर शाम जैस पंचायत में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी गाड़ी में शाम को घर जा रहे थे। नयागांव से पहले उनका गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त होकर नीचे जा गिरी। इससे सुरेश हैटा की मौके पर ही मौत हुई। वाहन में सवार चमेच गांव के बुद्धिराम घायल हो गए। उन्हें आईजीएमसी शिमला उपचार के लिए भेजा गया है। अधिवक्ता की आसामयिक मौत पर बुधवार को बार एसोसिएशन ठियोग ने शोक सभा की और दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बुधवार को कोई भी वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में वकील और अन्य लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। संवाद