फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
. रोहड़ू के कोडसारी में हुआ हादसा, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
रोहड़ू। रोहड़ू के कोडसारी (शावल) में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह हादसा शनिवार को हुआ। कोडसारी के पास एक कार पहाड़ी से लगभग 70 मीटर नीचे गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर लोग एकत्रित हुए। घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए गए। घायलों की पहचान पीयूष (चालक), सौम्या और सेजल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाना सामने आ रहा है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें