फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
पांडाधार में खाई में गिरी कार। संवाद
विज्ञापन
ननखड़ी के पांडाधार में शनिवार रात को हुआ हादसा
विज्ञापन

. सुबह लगा हादसे का पता, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की पांडाधार के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। यह हादसा शनिवार देर रात को हुआ, लेकिन इसका पता रविवार सुबह चला। जानकारी के अनुसार कोटगढ़ के बड़गांव निवासी 31 वर्षीय कपिल पुत्र सुखदास शनिवार रात को अपनी कार में चक्तटी से नीरथ की ओर जा रहा था। पांडाधार के पास कार गहरी खाई में गिर गई। रात को हादसे का पता नहीं चला। रविवार सुबह लोगों ने कार खाई में गिरी देखी। शव बाहर पड़ा हुआ था। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। ननखड़ी थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें