नगर पंचायत चौपाल के वार्ड दो में तुफान से पेड़ गिरने के बाद क्षतिग्रस्त कार
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल नगर पंचायत में मंगलवार दोपहर को तेज हवा चलने से देवदार का पेड़ एक कार पर गिर गया, जिससे कार को नुकसान पहुंचा है। दोपहर बाद मौसम खराब होने से पूरे क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हुई। तेज हवा से कई जगह सेब के बगीचों में ओले गिरे और सेब के बगीचों में लगाए एंटी हेलनेट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नगर पंचायत चौपाल के वार्ड नंबर दो में लोकनिर्माण विभाग कार्यालय के पास मंगलवार देर शाम तेज हवा से एक पेड़ गिर गया, जिससे स्थानीय निवासी अरुण ठाकुर की खड़ी कार को नुकसान पहुंचा है।
संवाद