फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग-कोटखाई मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग-कोटखाई मार्ग पर मंगलवार रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में एक ही व्यक्ति सवार था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना ठियोग की जानकारी के मुताबिक, कार एचपी 09ए 4808 में सवार होकर चालक ठियोग से कोटखाई की ओर जा रहा था। जैसे ही कार ठियोग की कोर्ट कॉलोनी के नीचे पहुंची, तो यहां चालक के नियंत्रण खोने से सड़क से नीचे निर्माणाधीन मकान की छत पर जा गिरी। इस हादसे में 42 वर्षीय विनोद कुमार, पुत्र संत राम, गांव भोग डाकघर कोकूनाला, तहसील कोटखाई, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। रात को जब स्थानीय लोगों कार के गिरने की आवाज सुनी, तो वे मौके पर पहुंचे और देखा कि कार दुर्घटनाग्रस्त होकर निर्माणाधीन भवन पर उल्टी पड़ी हुई थी और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। यहां बुधवार को पोस्टमार्टम करने के पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें