फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कैंपस इंटरव्यू में 15 उम्मीदवारों का चयन

विज्ञापन
आईटीआई रामपुर में आयोजित कैंपस इंटरव्यू के दौरान मौजूद छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आईटीआई रामपुर में वीरवार को ऑरो टेक्सटाइल्स बद्दी कंपनी ने कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया। इसमें आईटीआई, अध्ययनरत, अध्ययन छोड़ने वाले, आठवीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों ने भाग लिया। इंटरव्यू में अलग व्यवसायों सीओपीए, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, मेकेनिक और डीजल इंजन के 15 उम्मीदवारों का चयन किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर के प्रधानाचार्य रवि कुमार चौहान ने कहा कि इंटरव्यू में चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। तीन महीने की ट्रेनिंग के दौरान 12,750 रुपये और ट्रेनिंग खत्म होने के बाद 18,500 रुपये वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यार्थी को कैंपस में रहने, खाने की सुविधा मिलेगी। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें