फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक के पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार 15 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। टेरियर सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षक के 100 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर को कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर, रिकांगपिओ में सुबह 10 बजे लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच, न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम या इससे अधिक होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयन के बाद उम्मीदवारों की तैनाती मोहाली और लुधियाना में की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर, रिकांगपिओ में उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें