फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में 5 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा में 5 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन

. स्नातक युवाओं को मिलेगा 14 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन, महिला और पुरुष दोनों कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से पांच नवंबर को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से निजी कंपनी में विभिन्न श्रेणियों के 10 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों वर्गों के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदकों के लिए किसी भी संकाय में स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा बेहतर संवाद कौशल के साथ एमएस ऑफिस, गूगल शीट्स और गूगल डॉक्स की बुनियादी जानकारी होना आवश्यक है। टेली-कॉलिंग, सेल्स या बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्यानुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, वे विभागीय रोजगार पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी पांच नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, अन्य आवश्यक दस्तावेज और बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8350989895 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें