फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में कैंपस इंटरव्यू 23 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उप रोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर में 23 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एम/एस औरो टेक्सटाइल्स साईं रोड बद्दी के लिए अप्रेंटिस के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए। आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए युवक और युवतियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों और रिज्यूम सहित 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर में सुबह 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें