फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईटी शिक्षक पदों के लिए 27 को कैंपस इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस चाटी ( नजदीक रामपुर बस अड्डा) में आईटी शिक्षक के पदों को भरने के लिए 27 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू होंगे। ये इंटरव्यू सुबह 10:00 बजे से कैंपस के मुख्य भवन के ग्राउंड फ्लोर में होंगे। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि आईटी शिक्षक (पुरुष एवं महिला) के कुल दो पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को पीजीडीसीए, सीएसई, बीसीए, साइंस (आईटी ) या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अद्यतन बायोडाटा सहित इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना होगा और आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है, जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे अभ्यर्थी संबंधित साईट eemis.hp.gov.in में जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष संख्या 86298-46600, 85447- 04446 एवं 82194-15673 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें