फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईटीआई निरमंड में कैंपस इंटरव्यू में 15 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
आईटीआई निरमंड में रोजगार मेले में चयनित छात्रा को प्रमाण पत्र देते कंपनी के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) निरमंड में वर्धमान कंपनी बद्दी ने कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया। इस दौरान आईटीआई से पास आउट 15 प्रशिक्षुओं को रोजगार मिला। चयनित युवाओं को हर माह 13 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। आईटीआई निरमंड में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में संस्थान के फीटर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, इलेक्ट्रॉनिक, एसओटी और एसटी के 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से 15 छात्र-छात्राओं का चयन कंपनी के लिए हुआ है। कंपनी के अधिकारियों ने फीटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक, कोपा, एसओटी और एसटी व्यवसाय में आईटीआई पास आउट 10वीं और 12वीं पास छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में छह छात्र और नौ छात्राओं का चयन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य पवन कुमार की अध्यक्षता में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के ओर से मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। आईटीआई निरमंड में हर साल इस प्रकार के कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है, ताकि युवाओं को रोजगार के सुअवसर मिल सके। इस मौके पर प्लेसमेंट अधिकारी संजीव कुमार राही समेत संस्थान के अन्य अधिकारी व अनुदेशक मौजूद रहे।

आईटीआई निरमंड में रोजगार मेले में चयनित छात्रा को प्रमाण पत्र देते कंपनी के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें