फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में 45 लोगों ने रक्तदान कर शहीद पवन धंगल को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
ज्यूरी में शहीद पवन धंगल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
रक्तदान परिवार ने पीएचसी ज्यूरी में आयोजित किया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में 45 लोगों ने रक्तदान कर शहीद पवन कुमार धंगल को श्रद्धांजलि दी। रक्तदान परिवार ज्यूरी की ओर से आयोजित शिविर का मंगलवार को पीएचसी ज्यूरी में आईटीबीपी की 43वीं कमांडेंट भरत सिंह ने रिबन काट कर और स्वयं रक्तदान कर शुभारंभ किया। शहीद पवन धंगल की बहन प्रतिभा जिंटू और जीजा संजय जिंटू ने बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लिया। संजय जिंटू और प्रतिभा जिंटू ने मुख्य अतिथि कमांडेंट भरत सिंह को स्मृति चिह्न देकर स्वागत और सम्मानित किया। गौर हो कि शहीद पवन धंगल की प्रारंभिक शिक्षा ज्यूरी स्कूल से हुई थी। इस कारण ज्यूरी क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान किया। आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के एसीएमओ डॉक्टर संजय और एक दर्जन जवानों ने भी रक्तदान किया। महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी रामपुर से डॉक्टर गौरव गोयल की अगुवाई में ब्लड बैंक की टीम ने लोगों से 45 यूनिट रक्त सफलता पूर्वक लिया। रक्तदान परिवार ज्यूरी के मुखिया सुनील गुप्ता ने बताया कि मरीजों की आवश्यकता अनुसार ज्यूरी में रक्तदान शिविर लगाया जाता है। खनेरी और आसपास के अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को रक्त भेजा जाता है। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए ज्यूरी पंचायत के उपप्रधान अरुण शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष रूपेश्वर सिंह, सुनील शर्मा, संजय सोनी, सुनील गुप्ता, अरविंद सूद और संदीप नेगी सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।

ज्यूरी में शहीद पवन धंगल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें