युवक मंडल आनस में लगा शिविर, 35 यूनिट रक्त एकत्रित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
लोक निर्माण विभाग नित्थर के विश्राम गृह में वीरवार को युवक मंडल आनस ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में नित्थर और देहरा पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि दस लोगों ने अंगदान करने की शपथ भी ली। शिविर में कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। इनमें देहरा पंचायत की प्रधान अनीता ठाकुर भी शामिल रहीं। शिविर में आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण में सहयोग दिया। युवक मंडल आनस के अध्यक्ष विजय आनंद ने बताया कि मंडल पिछले दो वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। इस आयोजन में युवक मंडल के विजय कुमार, उपाध्यक्ष विजय आनंद, सचिव राजन आनंद, कोषाध्यक्ष दीपक आनंद, अक्षित ठाकुर और सौरव आनंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।