प्रगति नगर संस्थान गुम्मा में एचबी जांच शिविर में विशेषज्ञ एवं छात्रांए
राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में लगाया शिविर
कोटखाई (राेहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर में सोमवार को स्वस्थ नारी, सशक्त नारी अभियान के अंतर्गत हीमोग्लोबिन जांच शिविर लगा। शिविर का नेतृत्व डॉ. सिद्धार्थ जैन ने किया। इस दौरान टीम ने संस्थान की 113 छात्राओं की निशुल्क खून की जांच की। शिविर में छात्राओं को एनीमिया के बारे में भी जानकारी दी गई। संस्थान की समन्वयक डॉ. रीना शर्मा ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, संस्थान के निदेशक प्रो. उमेश सी राठौर ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं के स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के लिए इस तरह की पहल अत्यंत आवश्यक हैं। यह अभियान नारी शक्ति को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक सफल प्रयास साबित होगा।