भावानगर (किन्नौर)। संत निरंकारी मिशन किन्नौर के तत्वावधान में रविवार को टापरी में एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगा। इसमें 101 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम भावानगर नारायण सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर निरंकारी मिशन किन्नौर के संयोजक डीसी नेगी, तहसीलदार टापरी इंद्र सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप नेगी और महिला मंडल प्रधान सुर्फला देवी विशेष रूप से मौजूद रहे। एसडीएम ने मिशन की सराहना की। संयोजक डीसी नेगी ने कहा कि माता सुदीक्षा के मार्गदर्शन में किन्नौर जैसे दुर्गम क्षेत्र में भी सेवा का दीप जलाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। संवाद