शुदारंग पंचायत घर में संयुक्त जागरूकता शिविर में उपस्थित लोग। संवाद
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
कल्पा विकास खंड की शुदारंग पंचायत में 24 अगस्त को एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में कृषि, पशुपालन और उद्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शुदारंग पंचायत के प्रधान कुलवंत सिंह नेगी ने सभी अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों का स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को व्यवस्था परिवर्तन का लाभ दिलाने के लिए समय-समय पर ऐसे शिविर लगाने का आह्वान किया।