ठियोग (रामपुर बुशहर)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। विशेष शिविर में 50 छात्राओं ने भाग लिया। समारोह में एसडीएम शशांक गुप्ता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सावित्री ठाकुर ने कहा कि विशेष शिविर का शुभारंभ 24 अक्तूबर को विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. रतन सिंह वर्मा ने किया। उन्होंने सभी शिक्षकों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।