फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय जीवन का अधिकतम लाभ उठाने का किया आह्वान : डॉ. भूपिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में मंगलवार को प्राचार्य के संबोधन और अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर के नए विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और परिसर में संचालित गतिविधियों से परिचित करवाना रहा। प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेल-कूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रावधानों, विषय चयन की प्रक्रिया, वार्षिक एवं मध्यावधि परीक्षाओं, इंटर्नशिप, आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली और महाविद्यालय की शैक्षणिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें