फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर शिविर में कैडेट्स को दिया बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीआर प्रक्रिया भी सिखाई, हृदयाघात की स्थिति में प्राथमिक सहायता की जानकारी दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में एटीसी-222 प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। मंगलवार को कैडेट्स को बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) का प्रशिक्षण दिया गया। आर्मी मेडिकल ऑफिसर कैप्टन लक्ष्मी ने कैडेट्स को सीपीआर की प्रक्रिया का प्रदर्शन करके दिखाया। कैप्टन लक्ष्मी ने कैडेटों को सीपीआर, वायु मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या और हृदयाघात की स्थिति में प्राथमिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने मरीज की स्थिति का आकलन करने और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों के बारे में बताया। शिविर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी एमएस परमार ने कैप्टन लक्ष्मी का आभार व्यक्त किया। कर्नल परमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना विकसित करना है। इस प्रशिक्षण में तीन कॉलेज और तेरह स्कूल के कुल 510 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर 26 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें