फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

535 कैडेट्स सीख रहे हथियार चलाने के गुर

विज्ञापन
8एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर बुशहर के तत्वाधान में कमांडिग ऑफिसर कर्नल धिरेद्र सिंह की अगुवाई मे? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 8 एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर बुशहर के तत्वाधान में कमांडिग ऑफिसर कर्नल धिरेंद्रा सिंह की अगुवाई में कैडेट्स हथियार चलाने और ड्रिल के गुर सीख रहे हैं। इसमें लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और कुल्लू के तीन कॉलेजों और 14 स्कूलों के 535 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल छात्रावास दत्तनगर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट संदीप ठाकुर ने कहा कि शिविर में कैडेट्स को मानचित्र पढ़ना, हथियार चलाना और फायरिंग के गुर सिखाए जाएंगे। वहीं ड्रिल, परेड, सांस्कृतिक गतिविधियां और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। शिविर के कमांडेंट कर्नल धिरेंद्रा सिंह ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे एक अच्छे नागरिक का निर्माण किया जा सके। इस मौके पर तिलक शर्मा, जेसीओ बलबीर सिंह और जेसीओ रविंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें