फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अमरनाथ अध्यक्ष और चंद्र मोहन चुने लवी मेला व्यापार मंडल के महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों ने व्यापार मंडल का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में दुकानें सजाने वाले कारोबारियों ने व्यापार मंडल का गठन किया है। शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें अमरनाथ बुशहरी को लवी मेला व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया । अब्दुल सलाम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चंद्रमोहन को महामंत्री का जिम्मा सौंपा गया। अमीचंद गौतम को कोषाध्यक्ष, सोनू भलूनी, सविता और मंजूर अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह, हेमराज और विनय को सहसचिव बनाया गया। अमर शर्मा और प्रिंस शर्मा को मुख्य सलाहकार, अभिषेक महाजन, टाशी, शांति को सह सलाहकार चुना गया। संदीप शर्मा को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। कुमार ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अमरनाथ बुशहरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में आए व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों को एकजुट करते हुए व्यापार मंडल का गठन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेले होते हैं, वहां व्यापारियों को एक माह तक बाजार सजाने की अनुमति दी जाती है, लेकिन रामपुर लवी मेले में व्यापारियों का शोषण किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें