फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: व्यापार मंडल नेरवा ने आतंकी हमले पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । व्यापार मंडल नेरवा और नगर पंचायत नेरवा ने मंगलवार को हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है । व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव जगत चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाईक और पार्षदों ने आतंकी हमले के शिकार हुए पर्यटकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि एक समुदाय विशेष के लोगों की चुन-चुन कर हत्या करना नापाक पाकिस्तान की हरकत है । ऐसे में पड़ोस में रह रहे दुश्मन को सबक सिखाने का समय आ गया है, जो भी इस घिनौनी हरकत में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है, उसके खिलाफ जल्द कड़ी जवाबी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें