रामपुर बुशहर। बुशैहर राजपूत सभा रामपुर की मासिक बैठक नरसिंह मंदिर रामपुर में हुई। सभा के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेहता ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में फैसला लिया कि 15 नवंबर को शिमला के कुफरी में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में रामपुर से कई पदाधिकारी भाग लेंगे। मेहता ने बताया कि बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण कई मुद्दों पर निर्णय नहीं हो पाया है। हालांकि, बैठक में कई अन्य विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कुफरी में होने वाली बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 9418703501, 9418857744 नंबर पर संपर्क कर बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जेपी मेहता, केएस मेहता, राकेश भंडारी, बालक राम भंडारी, श्याम लाल और विधार राणा मौजूद रहे।