रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना एवं नेचुरल एंड ह्यूमन रिसोर्सेस डेवलेपमेंट एसोसिएशंस की प्रबंधन समिति की ओर से कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद और सचिव ई. राजीव शर्मा की ओर से उन्हें नियुक्ति पर बधाई दी। इस दौरान प्रोफेसर महावीर ने बताया कि रामपुर बुशहर से मैंने अपनी विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इस क्षेत्र की यादें मेरे दिलों-दिमाग में आज भी ताजा हैं। इस विशेष मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज और अधीक्षक जेपी मेहता भी मौजूद रहे। संवाद