फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नंदलाल के निधन पर बुशहर शिक्षक संघ ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बुशहर शिक्षक संघ ने रामपुर बुशहर के वरिष्ठ नेता और चार बार विधायक रहे नंदलाल के निधन पर शोक जताया है। संघ के अध्यक्ष डॉ. एसएस टैगोर ने नंदलाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका जाना रामपुर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। नंदलाल एक सरल, सौम्य, शालीन और बेहद शरीफ इंसान थे। चार बार विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा करना उनके सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। डॉ. टैगोर ने कहा कि नंदलाल के साथ उनका व्यक्तिगत और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें