फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे कंप्यूटर सेंटर

विज्ञापन
बुशहर तकनीकी संघ एसडीएम रामपुर निशांंत तोमर को ज्ञापन सौंपते हुए
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज कर ऐसे कंप्यूटर संचालकों को किया जाएगा बेनकाब : संघ
विज्ञापन

बुशहर तकनीकी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उचित कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के कई कंप्यूटर संचालक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कई कंप्यूटर सेंटर छात्र-छात्राओं को अंधेरे में रखकर उनका प्रवेश कौशल विकास भत्ते का लाभ लेने के लिए कई वर्षों से कर रहे हैं। यह आरोप बुशहर तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संघ रामपुर ने लगाए हैं। शुक्रवार को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को संघ के अध्यक्ष राजीव मेहता की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कौशल विकास भत्ता की गाइडलाइन में साफ -साफ कहा गया है कि जो युवक-युवती किसी भी शिक्षण संस्थान में यदि पंजीकृत है, तो वे कौशल विकास भत्ते के लिए पात्र नहीं हैं। वहीं, कुछ कंप्यूटर सेंटरों की ओर से छात्रों को अंधेरे में रखकर उनकी एडमिशन कौशल विकास भत्ते का लाभ लेने के लिए वर्ष 2013 से लगातार करवाई जा रही है। इसका खामियाजा भविष्य में छात्रों को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही बुशहर तकनीकी संघ एफआईआर करवाएगा और ऐसे कंप्यूटर संचालकों को बेनकाब करेगा। वहीं, संघ ने उन छात्रों से भी आग्रह किया है कि जिनके साथ भी यह धोखाधड़ी हुई है, वे सामने आएं या फिर संघ से संपर्क करें, ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें