फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो महीने से नारकंडा नहीं पहुंच रही बस, पांच पंचायतों के ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस सेवा बहाल करने की उठी मांग, विद्यार्थियों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। रामपुर से ननखड़ी होते हुए नारकंडा जाने वाली बस दो महीने से नारकंडा तक नहीं पहुंच रही है। बस का संचालन केवल ननखड़ी तक सीमित रहने से क्षेत्र की पांच पंचायतों के ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बस को जल्द नारकंडा तक बहाल करने की मांग उठाई है। बस सेवा प्रभावित होने से थाना ननखड़ी, अडू, गाहन, बगलती और खोलीघाट पंचायतों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रामपुर-ननखड़ी-नारकंडा रूट क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन सेवा है। इस बस के नारकंडा तक नहीं आने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, मरीजों और रोजमर्रा के काम से नारकंडा सहित आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ननखड़ी तक बस पहुंचने के बाद नारकंडा जाने के लिए उन्हें अन्य साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। विशेषकर, मरीजों, बुजुर्गों और विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बनी हुई है। क्षेत्र के ग्रामीण रूप लाल, गगन ठाकुर, संजीव कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार और राशेल लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन, निगम प्रबंधन से मांग की है कि रामपुर-ननखड़ी-नारकंडा बस सेवा को पूर्व की तरह नियमित रूप से नारकंडा तक संचालित किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का जल्द समाधान कर लोगों को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें