फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल की चार पंचायतों के लिए तीन महीने से बस बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल की चार पंचायतों माटल, मड़ावग, मकडोग और मशडोह के लिए चलने वाली बस बरसात के बाद से तीन महीने से बंद है। एचआरटीसी की एकमात्र बस के बंद होने से लोग परेशान हैं। भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के ठीक होने के बाद भी बस नहीं चल रही है। मरीजों को अस्पताल ले जाने, बच्चों को स्कूल भेजने और जरूरत का सामान लाने के लिए लोगों को निजी टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए महंगा किराया देना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे सभी टैक्स चुकाते है और ईमानदार नागरिक है, लेकिन उन्हें हमेशा हाशिये पर रखा जाता है। उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों ने चेताया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बस सेवा शुरू न की गई, तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना होगा। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार, बरसात के दौरान सड़क बंद होने पर डेढ़ महीने तक इस रूट की बस माटल में फंसी रही। सड़क खुलने तक इस बस की पासिंग समाप्त हो चुकी थी। अब बस को पासिंग के लिए भेजा गया है। पासिंग होने के बाद बस सेवा तुरंत बहाल कर दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग चौपाल के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह कंवर का कहना है कि भारी बरसात के चलते सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। डंगे लगाने का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही बस सेवा के लिए बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें