फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग बाजार से नहीं चल रही बस, कारोबारियों में रोष

विज्ञापन
भाजपा मंडल ठियोग ने बाजार होकर बसें चलाने की उठाई मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। संवाद
विज्ञापन
. डेढ़ साल से बाजार से बसें न गुजरने से कारोबार प्रभावित
विज्ञापन


. भाजपा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राहत पहुंचाने की उठाई मांग
. प्रेमघाट से बस अड्डा तक सड़क को रेड जोन घोषित करने की मांग भी उठी

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग में बाईपास का निर्माण होने से भले ही यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ हो, लेकिन ठियोग बाजार के कारोबारियों की परेशानी थमती नजर नहीं आ रही। पिछले डेढ़ वर्ष से मुख्य बाजार से बसों की आवाजाही न होने के कारण कारोबारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। कई बार मांग उठाने के बाद भी कारोबारियों को राहत नहीं मिल पा रही और न ही बाजार से बसों के गुजरने की व्यवस्था हो पाई है। ऐसे में कारोबारी मायूस हैं। ठियोग बाजार से पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बसों का संचालन बंद होने से स्थानीय कारोबारियों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इस मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल और स्थानीय व्यापारियों के विभिन्न प्रतिनिधिमंडल कई बार प्रशासन और स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर से मिल चुके हैं। इस दौरान कई ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल (भाजपा) ठियोग का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ठियोग बाजार से होकर बसों का संचालन दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ठियोग बाजार से बसों का संचालन करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इसका सीधा असर स्थानीय कारोबारियों, छोटे दुकानदारों और आम लोगों पर पड़ रहा है। भाजपा मंडल ने कहा कि इससे पहले भी पार्टी और व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर को ज्ञापन भेजा था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल के साथ इस विषय पर चर्चा की। एसडीएम ने समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ठियोग और व्यापार मंडल का सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर अनियंत्रित पार्किंग इस समय सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। यदि इस समस्या का समाधान किया जाए, तो बसों का संचालन बाजार से होकर करवाने का रास्ता आसान हो सकता है। भाजपा मंडल ने प्रशासन के समक्ष प्रेमघाट से बस अड्डा तक सड़क को रेड जोन घोषित करने और रहीघाट से प्रेमघाट तक यातायात को एकतरफा करने की मांग भी दोहराई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इन उपायों से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और बाजार से बसों का सुरक्षित संचालन संभव हो सकेगा। इस विषय के बारे में शीघ्र ही नगर परिषद ठियोग और व्यापार मंडल के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री रामकृष्ण मदराड़ी, अश्विनी बक्षी, अजय शर्मा, रणदीप, काहन सिंह खयोरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें