फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी थाच पोखरी सड़क पर एक वर्ष से बस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, सिन्वी से पोखरी, कंडाधार से थाच सड़क पर एक वर्ष से नहीं चल रही बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र की सिन्वी से पोखरी, कंडाधार से थाच सड़क पर एक वर्ष से बस सेवा बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी पेश आ रही है। भाजपा हिमाचल प्रदेश के आईटी सहसंयोजक और पोखरी पंचायत के उपप्रधान आशीष शर्मा ने कांग्रेस सरकार, लोक निर्माण विभाग और हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद आज तक बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। क्षेत्र की पांच पंचायतों के हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण क्षेत्र के लोग केवल आनी-मुहान कोठी टकरासी बस सेवा पर निर्भर हैं। सड़क पर एकमात्र बस होने के कारण ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। बस में प्रतिदिन क्षमता से अधिक 40 से 50 यात्री सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बस में यात्रियों को सीढ़ियों और दरवाजों पर लटक कर यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। बस सेवा ठप होने के कारण विद्यार्थियों, मरीजों, बुजुर्गों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों को अधिक समस्याएं पेश आ रही हैं। बच्चों की पढ़ाई, रोजगार और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, लेकिन विभाग अब तक कोई समाधान नहीं कर पाया है। आशीष शर्मा ने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि क्षतिग्रस्त स्थानों पर सुरक्षा दीवार और डंगे लगाए जाएं। निगम से आग्रह किया कि जब तक सड़क पूरी तरह बहाल नहीं होती है, तब तक पोखरी बस सेवा को करोट तक नियमित रूप से संचालित किया जाए, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या कम हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं शुरू नहीं किया गया तो पांच पंचायतों की जनता के साथ मिलकर विभाग के खिलाफ आंदोलन और घेराव किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनीष ने बताया कि सड़क पर कुछ स्थानों पर डंगे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिन्हें जल्द ठीक कर सड़क को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। गिरे डंगे का निर्माण कार्य अगले चार-पांच दिनों में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें