फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू में बर्फबारी से 52 रूटों पर बस सेवाएं ठप

विज्ञापन
रोहडू ​शिमला मार्ग पर खड़ापत्थर के साथ ​ सड़क पर फंसे वाहनों को धक्का मार कर निकालते पुलिस के ज
विज्ञापन
रोहड़ू। बर्फबारी के चलते रोहड़ू में परिवहन निगम के 52 रूट ठप हो गए हैं, वहीं 32 रूटों पर बसें आधा ही सफर तय कर रही है। खड़ापत्थर के पास हिमपात होने से शिमला की ओर जाने वाले सभी बस सेवाएं दिनभर बंद रहीं। शनिवार को दोपहर बाद वाया खड़ापत्थर शिमला के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। बर्फबारी के कारण मार्ग पर फिसलन काफी अधिक है। इस कारण पुलिस के जवान भी गाड़ियों को धक्का मारकर निकालते दिखाई दिए। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि शिमला रूट पर बस सेवा पूरी तरह से बंद है, जबकि निगम के 50 प्रतिशत रूट चल रहे हैं। परिवहन निगम के राेहड़ू डिपो के अंतर्गत कुल 174 रूट आते हैं। इसमें 52 पूरी तरह से बंद हैं, जबकि 32 रूटों पर बस सेवाएं आधे तक ही जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें