फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बस सेवा बंद, निजी वाहनों में खतरे का सफर

विज्ञापन
कूट और क्याव पंचायत के ग्रामीण बस सेवा ठप होने के कारण छोटे वाहनों में कर रहे खतरों भरा सफर। स्
विज्ञापन
तीन माह से बस सेवा ठप, कूट-क्याव के ग्रामीण बेहाल
विज्ञापन

गानवी में यातायात बहाल न होने से हजारों ग्रामीण परेशान

जान जोखिम में डालकर छोटे वाहनों में ठूंस-ठूंस कर सफर करने को मजबूर
400 से 500 रुपये की लग रही चपत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत कूट और क्याव के ग्रामीण तीन महीने से यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटने के कारण परेशान हैं। गानवी क्षेत्र में यातायात बहाल न होने से इन दोनों पंचायतों के हजारों लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बस सेवा लंबे समय से बंद पड़ी है। ऐसे में लोगों के पास आवाजाही के लिए छोटे निजी वाहन ही एकमात्र विकल्प रह गए हैं। इन वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर सफर करने की मजबूरी बनी हुई है। कई बार ग्रामीणों को वाहनों की छत और अन्य असुरक्षित तरीकों से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। क्याव पंचायत के पूर्व प्रधान दिलीप निल्टू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल सराहन के मेजर निल्टू, केहर निल्टू, कुलदीप सिंह, पंकज राणा, प्रकाश निल्टू और लवली निल्टू ने कहा कि बस सेवा बंद होने का सीधा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने और छुट्टी के बाद घर लौटने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन गया है। ज्यूरी जाने के लिए 400 से 500 रुपये आने-जाने का किराया देना पड़ रहा है। आपात स्थिति में समय पर वाहन उपलब्ध न होने से परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां नियमित सार्वजनिक परिवहन बेहद जरूरी है। लंबे समय से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान न होने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि गानवी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था जल्द बहाल की जाए। साथ ही, कूट और क्याव पंचायतों के लिए नियमित बस सेवा शुरू की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें