फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गुंगी-दलाश सड़क पर दो माह से बस सेवा बंद, हजारों ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों को बच्चों को पीठ पर स्कूल पहुंचाना पड़ रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)।
दलाश क्षेत्र की गुंगी-दलाश सड़क पर दो महीने से बस सेवाएं बंद हैं। इससे हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सेवाओं में एक स्कूल बस भी शामिल है, जिससे अभिभावकों को बच्चों को पीठ पर स्कूल पहुंचाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए महंगे दामों पर टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे गरीब लोगों को भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बीडीसी सदस्य देवराज चौहान, प्रदीप चौहान, ध्यान वर्मा, शादी लाल, जयपाल, सुरजीत और भारद्वाज शर्मा ने परिवहन निगम आनी से दोनों बसों को तुरंत बहाल करने की अपील की है ताकि जनता को उचित सुविधा मिल सके। इस संबंध में अड्डा प्रभारी आनी संदीप कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि डंगा गिरने के कारण बसें नहीं भेजी जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग दलाश के जेई लाल सिंह ने आश्वासन दिया है कि डंगा जल्द ही लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें