फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री निरमंड दौरा स्थगित, लोग हुए निराश

विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने से निरमंड बस अड्डे में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं के लटके
विज्ञापन
दौरा स्थगित होने से जल शक्ति विभाग की योजनाओं के शिलान्यासों की तैयारियां रह गई धरी की धरी
विज्ञापन


बूढ़ी दिवाली मेले के समापन पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद होने थे उप मुख्यमंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। निरमंड के ऐतिहासिक एवं प्राचीन बूढ़ी दिवाली मेले के समापन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रस्तावित निरमंड दौरा अचानक आखिरी घड़ी में रद्द हो गया है। उप मुख्यमंत्री के न आने से निरमंड क्षेत्र वासी निराश हो गए हैं। उप मुख्यमंत्री के निरमंड के दौरे को लेकर क्षेत्र वासियों को यहां के विकास को लेकर कई प्रकार की उम्मीदें बंधी थीं, जिस पर पानी फिर गया है। गौर हो कि पहले कार्यक्रम में बीते दिन तक उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में फेरबदल चलता रहा। अंत में उनका यह कार्यक्रम फाइनल हो गया था, लेकिन बुधवार सुबह शिमला से आए मैसेज ने उक्त कार्यक्रम को अचानक रद्द कर दिया। अपने इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निरमंड में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करना था, जिसे लेकर जल शक्ति विभाग ने अपनी अंतिम तैयारियां पूरी कर ली थीं। इसे लेकर बस अड्डे के पास बाकायदा शामियाना लगाकार शिलान्यास पट्टिकाएं भी स्थापित कर दी थीं, परंतु अचानक उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का उक्त दौरे के रद्द होने की सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग की तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गईं और उनको अपना सारा तामझाम आनन-फानन में समेटना पड़ा। उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतों को रखने वाले लोग भी दौरा रद्द होने से निराश हैं। वहीं, पूर्व प्रधान एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विदेश निगम का कहना कि कांग्रेस नेताओं की ओर से हर बार निरमंड क्षेत्र की जनता को ठगा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें