नित्थर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सिरमौरी गायक अजय चौहान ने मचाया धमाल। संवाद
सांस्कृतिक संध्या में सिरमौरी गायक अजय चौहान ने जमाया खूब रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर की सांस्कृतिक संध्या में लोग खूब झूमे। बारिश में भी लोगों का उत्साह कायम रहा और जमकर थिरके। सांस्कृतिक संध्या में सिरमौरी गायक अजय चौहान ने खूब रंग जमाया। उन्होंने झुमका झुमका तेरे कानों रा सहित अन्य कई गानों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। इसके इलावा रमना भारती ने अपने गीतों से लोगों को खूब मनोरंजन किया। उन्होंने मूलये आने सुटलू लाला रंगो रा गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा यश कश्यप और डिंपल ठाकुर ने भी एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से मन मोहा और दर्शकों को खूब नचाया। सांस्कृतिक संध्या में लूहरी परियोजना के एजीएम एचआर रजिंदर चौहान, जीएम फाइनेंस एसके, पंचायत प्रधान सरोज बाला बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं, पूर्व सैनिक प्रेम सिंह ठाकुर और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जितेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। बूढ़ा महादेव स्पोट्र्स क्लब नित्थर की पूरी टीम के युवाओं को इसका श्रेय जाता है।