फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट : विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नेता विनय ने बजट को आत्मनिर्भर हिमाचल का सबसे बढि़या बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के सौतेले व्यवहार और करोड़ों के कर्ज तले दबे होने के बावजूद यह बजट हिमाचल का पहला आत्मनिर्भर बजट है। सरकार ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए के साथ-साथ सभी वर्गों को राहत दी है। हिमाचल के कुल बजट में बेशक कम बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन अपने पैरों पर खड़े होने की शुरुआत का दम सुक्खू ने बड़ा दिल दिखाकर किया है। कहा कि 25 हजार नौकरियों के सृजन का फैसला, कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का फैसला और कृषि में सहयोग का फैसला सहित कई फैसले स्वागत योग्य हैं। सरकार का बजट हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें