फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में बागवानी के लिए दो करोड़ का बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर ने जिला मिशन समिति की बैठक की अध्यक्षता की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब दो करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना का खाका तैयार किया है। सेब की उच्च घनत्व बागवानी को बढ़ावा देने और परंपरागत सिंचाई की जगह ड्रिप इरिगेशन लगाने के लिए बागवानों को प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक कार्य योजना में बजट प्रस्तावित किया गया। रिकांगपिओ में उपायुक्त कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बागवानी विभाग के तहत गठित जिला मिशन समिति की बैठक हुई। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की गई। जिला किन्नौर में आगामी वित्त वर्ष के लिए करीब दो करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना को अनुमोदित किया गया। इसके अलावा बागवानी में विविधता लाने के दृष्टिगत सेब के अलावा अन्य फलों जैसे अखरोट, बादाम, खुमानी, जापानी फल और कीवी की खेती के लिए भी बजट प्रस्तावित किया गया। बैठक में उप निदेशक उद्यान डॉ. बीएस नेगी, कृषि विज्ञान केंद्र के फल वैज्ञानिक डॉ. अरुण नेगी, एसएमएस डॉ. बलबीर चौहान, एचडीओ अजीत नेगी, जिला कृषि अधिकारी ओपी बंसल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें