फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिवाडी-दलाश और बैहना-दलाश सड़कों के लिए बजट स्वीकृत, अब सड़कें होंगी चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवाडी-दलाश और बैहना-दलाश सड़कों के लिए बजट स्वीकृत, अब सड़कें होंगी चकाचक
विज्ञापन

बैहना दलाश सड़क 53.81 लाख और दलाश रिवाड़ी सड़क का 21.97 लाख से होगा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी



दलाश(कुल्लू )।
दलाश क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। क्षेत्र की दो मुख्य सड़कों के लिए लाखों रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। इस राशि से क्षेत्र की रिवाड़ी-दलाश डेढ़ किलोमीटर लंबी और बैहना-दलाश तीन किलोमीटर लंबी दोनों सड़कों को जल्द पक्का किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने दोनों सड़कों पर टारिंग कार्य के लिए 75.78 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। बैहना-दलाश और दलाश-रिवाड़ी सड़क पर जल्द टारिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह ने बताया कि दोनों सड़कों के टेंडर लगाए जा चुके हैं। अगले एक-दो दिन में दोनों सड़कों के टेंडर खुल जाएंगे और फिर ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के आदेश दिए जाएंगे। बैहना-दलाश सड़क को 53.81 लाख रुपये और दलाश-रिवाड़ी सड़क को 21.97 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा। दोनों महत्वपूर्ण सड़कों के लिए बजट स्वीकृत होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सड़कों के सुधार के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने पर प्रदेश सरकार व लोक निर्माण का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें