रिकांगपिओ (किन्नौर)। आकपा पुल पर 30 टन से अधिक भार वाले वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। यह जानकारी उपायुक्त गोपाल चंद ने दी है। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर यातायात की सुचारु आवाजाही के लिए ग्रैफ के आग्रह पर उचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति 30 टन या इससे कम वजन वाले केवल एक ही वाहन को एक समय पर चलने की अनुमति रहेगी। पुल पर किसी भी प्रकार के वाहनों और उपकरणों आदि को खड़ा करने की मनाही रहेगी।