फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की बकाया राशि एकमुश्त दें सरकार : मखैक

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर फोरम कोटगढ़ खनेटी) इकाई बैठक में चर्चा करते ह
विज्ञापन
बैठक में राष्ट्रीय पेंशन दिवस को लेकर की भी किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनरों की बकाया राशि को सरकार एकमुश्त दें। पेंशनरों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को भी प्राथमिकता के तौर पर समाधान किया जाए। यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर फोरम (कोटगढ़ खनेटी) इकाई की बैठक में अध्यक्ष प्रदीप मखैक ने कही। मंगलवार को आयोजित बैठक में पेंशनरों ने जहां विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया, वहीं लंबित समस्याओं को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा किए। बैठक में 17 दिसंबर को हमीरपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पेंशन दिवस को लेकर चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया कि इस सम्मेलन में कोटगढ़ खनेटी पेंशनर फोरम के सदस्य बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इसके अलावा बैठक में बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त करने की मांग उठाई गई। बैठक में सुंदर सिंह कंवर, विनोद भैक और राम लाल आजाद ने अपने विचार साझा किए। इस मौके पर रंजीत चौहान, लोली राम, लक्ष्मण सिंह, विनोद कुमार और लाल सिंह ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें